- Hindi News
- शिवा इंटरनेशनल होटल बगैर पार्किंग फिर शुरू
शिवा इंटरनेशनल होटल बगैर पार्किंग फिर शुरू
पार्किंगके लिए तय की गई जगह के व्यावसायिक इस्तेमाल करने के मामले में पिछले महीने सील किया गया होटल शिवा इंटरनेशनल फिर शुरू हो गया है। होटल में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। संचालक ने काॅम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट को तोड़कर पार्किंग बनाने के लिए एफिडेविट दिया है, इस आधार पर नगर निगम ने दूसरी बार सील खोलने के आदेश दिए हैं। इससे पहले होटल संचालक द्वारा शपथ-पत्र देने के बावजूद पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी तो निगम ने दोबारा होटल को सील करवाया था।
शहर में ऐसे कई होटल और काॅम्प्लेक्स हैं, जहां पार्किंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि निगम ने दर्जनभर होटल, काॅम्प्लेक्स आदि के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। जूना बिलासपुर में दोमंजिले काॅम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग दिखाई गई है, लेकिन इनका इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से गोदाम के तौर पर किया जा रहा है। जिस अंदाज में पार्किंग बनाई गई है, उसमें एक भी कार पार्क नहीं की जा सकती। जितने क्षेत्रफल में काॅम्प्लेक्स बनाया गया है, उस अनुपात में न्यूनतम छह-सात कारों के लिए जगह छोड़ना जरूरी है, लेकिन सारा खेल दिखावे के लिए चल रहा है, ऐसे में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है? यही वजह है कि शहर के अधिकांश होटल, काॅम्प्लेक्स पार्किंग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। होटल शिवा इंटरनेशनल के मामले में भी अब तक यही हुआ। काॅम्प्लेक्स के संचालक कमल सराफ की ओर से निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर पार्किंग की व्यवस्था करने की जानकारी दी गई है, लेकिन वह निर्धारित पार्किंग स्पेस की तुलना में एक तिहाई के करीब है।
6 हजार वर्गफीट की जगह 2163 वर्गफीट में पार्किंग, फिर भी सील खोल दी
नगर निगम द्वारा की जा रही दिखावे की कार्रवाई की पोल इसी से खुल जाती है कि होटल के प्रोपराइटर ने निगम कमिश्नर को लिखकर दिया है, वे 2163 वर्गफीट में पार्किंग की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए रेस्टोरेंट, किचन आदि को तोड़ा जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि जब खुद नगर निगम प्रशासन ने होटल संचालक को 21 कारों के लायक पार्किंग के लिए छोड़ने के निर्देश दिए हैं तो होटल संचालक के शपथ-पत्र देने का औचित्य क्या है? नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर गोपाल सिंह ठाकुर के मुताबिक प्रत्येक कार स्पेस के लिए 300 वर्गफीट जगह छोड़नी होगी। इस हिसाब से 6000 वर्गफीट से अधिक जगह छोड़ने की जरूरत होगी। बिल्डिंग अफसर वीके खेत्रपाल का कहना है कि काॅम्प्लेक्स संचालक द्वारा दिए गए प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है।
काम शुरू होने के बाद देखेंगे
^होटलशिवा इंटरनेशनल ने पार्किंग के लिए निर्माण कार्य एक महीने के भीतर शुरू करने की जानकारी दी है। निर्माण के दौरान देखा जाएगा कि निर्धारित जगह छोड़ी जा रही है या नहीं? इसका परीक्षण किया जाएगा और फिर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' रानूसाहू, कमिश्नर नगर निगम
कार्रवाई