- Hindi News
- अल्पसंख्यक महिलाओं को नई रोशनी मिलेगी, 225 का किया गया चयन
अल्पसंख्यक महिलाओं को नई रोशनी मिलेगी, 225 का किया गया चयन
बिलासपुर| सामाजिकसंस्था समर्पित भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की योजना नई रोशनी का उद्घाटन तालापारा के बाल श्रमिक भवन में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी शामिल हुए। योजना शुरू होने पर 225 अल्पसंख्यक महिलाएं इसके लिए चुनी गई हैं। सभी तालापारा, तारबाहर, तोरवा, इमलीभाटा, खपरगंज, कुदुदंड सहित अन्य जगहों की हैं। इनके दल बनाकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।