पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य के लिए किया जागरूक, योगा प्राणायाम सिखाए

स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य के लिए किया जागरूक, योगा प्राणायाम सिखाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| स्वास्थ्यजागरूकता जनचेतना अभियान ने राष्ट्रीय पाठशाला में शिविर का आयोजन कर स्टूडेंट्स को स्वस्थ रहने के गुर बताए। हरिद्वार शांतिकुंज देव संस्कृति महाविद्यालय से आईं छात्राएं मेघा रोहिला, चेतना त्रिवेदी, रश्मि रंजन, रिचा पांडेय, अभिलाषा आर्या ने विद्यार्थियों को प्राणायाम, व्यायाम, जॉगिंग, शरीर संचालन, एकाग्रता टाइम मैनेजमेंट पर टिप्स दिए। उन्होंने कहा यह सब करने के बाद लिखते समय थकावट नहीं होगी। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नशा से बचने की सलाह दी। बच्चों ने भी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे।