पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परसदा में युवक की लाश मिली, खुदकुशी की आशंका

परसदा में युवक की लाश मिली, खुदकुशी की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चकरभाठाक्षेत्र के ग्राम परसदा में 32-35 साल के युवक की खेत में पड़ी लाश मिली। उसके मुंह से झाग निकला था और पास ही कीटनाशक का डिब्बा पड़ा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है पर ओस के कारण इसमें लिखे शब्द धुल गए हैं। युवक के खुदकुशी की आशंका है। उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई थी।

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे रोड पर परसदा में सड़क किनारे ट्रांसपोर्ट नगर है। इसके ठीक सामने खेत में सुबह किसी ने युवक की औंधी पड़ी लाश देखी। करीब 32-35 साल के इस युवक के शरीर पर बैगनी रंग की जींस फुल शर्ट था। उसके शव के पास ही कीटनाशक डेलो फॉस्फेट का डिब्बा था। युवक के मुंह नाक से झाग निकला था। सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक की शिनाख्ती की कोशिश करते हुए आसपास के गांव के लोगों को बुलाया गया पर किसी ने नहीं पहचाना। उसके शव के पास ही नई कॉपी मिली। पहले पन्ने पर मां बहन को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। पुलिस को इसके सुसाइड नोट होने का अंदेशा है। ओस के कारण इसमें लिखे बाकी शब्द धुल गए हैं।