- Hindi News
- त्रिलोक श्रीवास पर फिर अपहरण का केस दर्ज
त्रिलोक श्रीवास पर फिर अपहरण का केस दर्ज
चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सारधा में दो दिन पहले दिया वारदात को अंजाम
सिटीरिपोर्टर | बिलासपुर
पूर्वकांग्रेसी त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज होने के बाद भी कोनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसके कारण उसका हौसला बुलंद हुआ और उसने दोबारा अपहरण की घटना को अंजाम दे दिया। दो दिन पहले उसने चकरभाठा क्षेत्र के जनपद सदस्य के देवर को अपने साथियों की मदद से अगवा कर लिया। उसे कहां रखा है, किसी को पता नहीं। उसकी दादी ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा धारा 365,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
पूर्व कांग्रेसी त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सारधा निवासी सूरज बाई पति मुजरू राम गोंड़ 60 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी नाती प्रकाशचंद्र सिदार पिता होरीलाल 9 फरवरी की रात से गायब है। सूरज बाई के अनुसार उस रात प्रकाश अपने खलिहान से लौट रहा था। इसी बीच त्रिलोक श्रीवास अपने साथी अनिल श्रीवास बीनू मिश्रा के साथ गाड़ी में पहुंचा। उन्होंने प्रकाशचंद्र का रास्ते से ही उठा लिया। उसे गाड़ी में भरकर कहीं ले गए। कांग्रेस नेता उसके साथी प्रकाशचंद्र को लेकर कहां गए हैं, अभी तक किसी को पता नहीं। पुलिस ने सूरज बाई की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 365,34 के तहत कार्रवाई की है। प्रकाशचंद्र की भाभी पूजा सिदार नवनिर्वाचित जनपद सदस्य है। त्रिलोक उसके साथी के खिलाफ कोनी थाने में पहले से ही कालू सोनी की रिपोर्ट अपहरण का केस दर्ज है। बार-बार उसकी गिरफ्तारी की मांग हाेती रही, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इधर त्रिलोक श्रीवास इसका फायदा उठाकर खुलेआम घूम रहा था। उसकी प|ी स्मृति श्रीवास उसके छोटे भाई की प|ी पंचायत चुनाव लड़ रही थी और त्रिलोक उनके प्रचार में लगा रहा।
थाने से महज 300 मीटर दूरी पर है मकान
त्रिलोकश्रीवास का मकान कोनी थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर है। जुर्म दर्ज होने के बाद भी वह अपने घर आता-जाता रहा। इसके बाद भी पुलिस ने कभी उसके घर पर दबिश दी और ही उसे पकड़ने के लिए किसी तरह का प्रयास किया।