- Hindi News
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जिम्नेजियम बनाने के लिए यूजीसी से मिले एक करोड़ रुपए
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जिम्नेजियम बनाने के लिए यूजीसी से मिले एक करोड़ रुपए
बिलासपुर | गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षण विभाग को जिम्नेजियम बनाने के लिए यूजीसी से एक करोड़ रुपए का अनुदान मिला है। 15 जनवरी को विभाग के एचओडी वीएस राठौर ने नई दिल्ली में इसके लिए प्रेजेंटेशन दिया था। जिम्नेजियम हाॅल में कई तरह के खेल खेले जाएंगे। इनमें बॉस्केटबॉल, वॉलीबाॅल, बैडमिंटन, कबड्डी टेबल टेनिस आदि शामिल हैं। जिम्नेजियम हॉल का फ्लोर वुडन का होगा। यहां कार्यालय के अलावा कांफ्रेंस हॉल, स्टोर रूम और महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग ड्रेसिंग रूम होंगे। जिम्नेजियम से स्टूडेंट्स को फायदा होगा।
पहले गुड न्यूज