- Hindi News
- गूगल में वर्चुअल कैंपस के नक्शे पर हमारी सीयू भी
गूगल में वर्चुअल कैंपस के नक्शे पर हमारी सीयू भी
देशके अन्य सेंट्रल यूनिवर्सिटीज सेंट्रल इंस्टीट्यूट्स की तरह गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी का कैंपस भी जल्द ही वर्चुअल कैंपस के रूप में गूगल पर नजर आएगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय और गूगल के साथ हुए समझौते के बाद गूगल के अधिकारी मंगलवार शाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने कैंपस का थ्रीडी पिक्चराइजेशन किया। एमएचआरडी के जरिए मिल रही इस सुविधा के लिए किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यृूट से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
गूगल पर किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट को सर्च करने पर उसका चप्पा-चप्पा नजर आएगा। कैंपस में कितने रास्ते हैं, किस रास्ते पर कौन से डिपार्टमेंट की बिल्डिंग है। कैंपस में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं। यह सब वर्चुअल मैप पर आसानी से जाना जा सकता है। जेएनयू समेत कुछ यूनिवर्सिटीज को यह सुविधा पहले से दी जा रही है। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का कैंपस भी आने वाले दिनों में ऑनलाइन दिखाई देने लगेगा। इसके लिए गूगल के दो अधिकारी कैंपस का थ्रीडी कैमरे से पिक्चराइजेशन करने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने बुधवार की सुबह पूरे कैंपस को शूट किया। मेन गेट और गुरु घासीदास की प्रतिमा से पिक्चराइजेशन शुरू हुआ। ये तस्वीरें उसी तरह से नजर आएंगी, जैसे गूगल अर्थ या फिर थ्रीडी एनिमेशन में दिखाई देती हैं। गूगल के अधिकारी सैय्यद रवि तेजा के साथ सीयू के प्रो. अमित खासकलम प्राे. मूर्ति भी थे। उन्होंने करीब 700 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले कैंपस को गूगल की टीम को दिखाया। यह टीम यहां से सागर गई।
यही तकनीक क्यों
अबतक गूगल मैप या गूगल अर्थ में जाने पर किसी भी यूनिवर्सिटी का मैप या तस्वीरें नजर जाती थीं। तस्वीरें जूम करने पर क्लीयर नहीं दिखती थीं। वर्चुअल कैंपस तकनीक से इस्तेमाल से कैंपस के चप्पे-चप्पे की तस्वीर साफ नजर आएगी। गूगल मैप या अर्थ पर संबंधित यूनिवर्सिटी को सर्च करने पर यह तकनीक नजर जाती है। इसमें ऐसे टूल्स भी होते हैं, जिनसे अाप कैंपस में जाने वाले रास्ते या बिल्डिंग को जूम कर देख सकते हैं।
{ देशभर के स्टूडेंट्स अपने कैंपस देश की अन्य सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस के बारे में जान सकेंगे। यह जानकारी एडमिशन से पहले उनके लिए काफी उपयोगी होगी।
{ पैरेंट्स को भी पता चल सकेगा कि वे अपने बच्चे को जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे हैं या फिर पढ़ाना चाह रहे हैं, वहां क्या-क्या सुविधाएं हैं।
{ यूनिवर्सिटी की आधारभूत संरचना के विकास में मदद मिलेगी।
{ वर्चुअल कैंपस तकनीक से देश के अन्य यूनिवर्सिटी की जानकारी थ्री-डी तस्वीरें देखी जा सकेंगी।
हाईटेक