पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घंटों रायशुमारी के बाद रमेश पर लगी मुहर

घंटों रायशुमारी के बाद रमेश पर लगी मुहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में घंटों रायशुमारी हुई। इसके बाद पर्यवेक्षक करुणा शुक्ला ने बिल्हा से जिला पंचायत सदस्य बनकर आए रमेश कौशिक के नाम की घोषणा की।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है, जबकि कांग्रेस के पास महज 8 है। ऐसे में निर्दलीय सदस्यों से भाजपा के खिलाफ मिले जनादेश को सम्मान देने के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। जिला पंचायत के 25 में से 8 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत से कांग्रेसियों का उत्साह अचानक बढ़ गया है।

मान-मनौव्वल की कोशिश क्राॅस वोटिंग का खतरा भी

जिलाकांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने निर्दलियों के साथ कांग्रेस समर्थित सदस्यों को अंतरात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए कहा है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद से ही नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने और निर्दलियों को अपने पाले में लाने के उपाय किए जाने लगे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि पार्टियां जिला पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए लेन-देन में भी पीछे नहीं हटती। निर्दलीय के अलावा लोग अपनी ही पार्टी के सदस्यों को खुश करते हैं। इधर खतरा यह भी है कि कहीं नगर निगम की तरह क्राॅस वोटिंग हो जाए।