- Hindi News
- 94.3 माय एफएम की विज्ञापन दरें 20 प्रतिशत तक बढ़ाई गईं
94.3 माय एफएम की विज्ञापन दरें 20 प्रतिशत तक बढ़ाई गईं
बिलासपुर| दैनिकभास्कर ग्रुप के रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम ने अपने एड रेट्स में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। नए रेट 2 मार्च से लागू होंगे। माय एफएम सात राज्यों और 17 शहरों में लीडिंग रेडियो स्टेशन है। बढ़ती महंगाई के चलते मैनेजमेंट ने एड रेट्स बढ़ाने का फैसला किया है। माय एफएम के सीईओ हरीश एम. भाटिया के मुताबिक माय एफएम के लिए उसके क्लाइंट्स और लिस्नर्स की जरूरतें सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम सभी शहरों में लीडिंग रेडियो स्टेशन हैं और विज्ञापनदाता हमारी लीडरशिप का फायदा उठाकर अपने कस्टमर्स तक पहुंच रहे हैं। एड रेट्स बढ़ाने का फायदा लिस्नर्स और क्लाइंट्स दोनों को होगा। भाटिया के मुताबिक, माय एफएम के मार्केट्स में काफी संभावनाएं हैं। क्लाइंट्स रेडियो की ताकत पहचान चुके हैं और माय एफएम अपने लिस्नर्स को सबसे अनोखा एक्स्पीरियंस दे रहा है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के नए सीएम अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह रेडियो का यूज कर सफलता पाई है, उससे भी रेडियो की ताकत का अंदाजा होता है।