जखारियस तिर्की
कांसाबेल | ग्रामचिरोड़ा (कांसाबेल) जशपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानपाठक जखारियस तिर्की का 3 फरवरी मंगलवार को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम चिरोड़ा में 5 फरवरी को किया गया। मृदुभाषी, मिलनसार प्रवृत्ति के तिर्की भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। वे दैनिक भास्कर बिलासपुर में कार्यरत ललिता तिर्की के चाचा थे।