- Hindi News
- बिल जमा नहीं करने पर 152 घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया
बिल जमा नहीं करने पर 152 घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया
बिलासपुर| बिजलीविभाग ने डिस्कनेक्शन अभियान तेज कर दिया है। शहर के पूर्वी और पश्चिमी डिवीजन के अलावा तिफरा वितरण ग्रामीण संभाग में भी मुहिम तेज कर दी गई है। तिफरा वितरण ग्रामीण संभाग ने अलग-अलग टीमें बनाई थी। परसदा, पचपेड़ी समेत कई इलाकों में मुहिम चलाकर बिल भुगतान नहीं करने पर 119 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इन पर 8.30 लाख रुपए बकाया थे। पूर्वी डिवीजन में भी बिल जमा करने पर 33 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इन पर करीब चार लाख रुपए बकाए थे।