राशन दुकान में मनमानी, पंचायत भी परेशान
बिलासपुर . ग्रामपंचायत सेलर के उप सरपंच ने महारानी लक्ष्मीबाई स्व सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकान में अनियमितता गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन से की है। उप सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर ने शिकायत मेें कहा है कि दुकान का संचालन महिलाओं के समूह के बजाय पुरुषों द्वारा किया जा रहा है। गरीबों का चावल खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद राजनीतिक पहुंच होने से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। खाद्य अधिकारियों की भी मिलीभगत है। राशन दुकान की जांच कर दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए।