- Hindi News
- वोटर लिस्ट में मतदाताओं को खुद ढूंढ़ना पड़ रहा नाम
वोटर लिस्ट में मतदाताओं को खुद ढूंढ़ना पड़ रहा नाम
बिलासपुर . नगरनिगम चुनाव के मद्देनजर शहर के वार्डों में मतदाताओं के नाम जोड़ने हटाने के लिए कैंप लगाए गए हैं, लेकिन वहां लोगों को परेशानी हो रही है। जिनकी ड्यूटी लगी है, वे वोटर्स को फाॅर्म देने के पहले परिजन या पड़ोसी का सरल क्रमांक तलाशने के लिए कहते हैं। सरल क्रमांक तलाश करने में लोगों को परेशानी हो रही है, क्योंकि मतदाता सूची में कई खामियां हैं। एक वार्ड में एक से लेकर 10 से भी ज्यादा भाग संख्या हैं, ऐसे में एक नाम ढूंढ़ने में डेढ़ दो घंटे लग जाते हैं।