- Hindi News
- मौसम का अलर्ट समाप्त, वैसी बारिश हुई नहीं
मौसम का अलर्ट समाप्त, वैसी बारिश हुई नहीं
बिलासपुर . मौसमविभाग ने 9 से 13 सितंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया था, लेकिन वैसी बारिश ही नहीं हुई। 10 सितंबर को दोपहर में झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद के तीन दिन आसमान पर बादल जरूर छाए रहे, लेकिन हल्की बूंदाबांदी ही होती रही। ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम के अलर्ट के बाद तेज बारिश की आशंका थी। शनिवार को अलर्ट के आखिरी दिन शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई।