पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरोह से मिले 16 ट्रक, कार, बोलेरो...

गिरोह से मिले 16 ट्रक, कार, बोलेरो...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब्त किए गए वाहनों के चेसिस नंबरों में पंच कर छेड़छाड़ की गई थी। तालापारा के शेख अलाउद्दीन (46 वर्ष) से नंबर बदलवाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने अलाउद्दीन से पंच करने का सामान जब्त किया है। गैंग के आरटीओ एजेंट विजय भार्गव सीपत जीतेश अग्रवाल सक्ती को भी गिरफ्तार किया। दोनों मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर इन्हें देते थे।

इन्हें गिरफ्तार किया गया

वारिशअली उर्फ असलम सेकरखान सराय सम्बल, अशरफ अली ताजपुर जिला सम्बल, जफीर अहमद अमरोहा, मो. साउल ताजपुर सम्बल (सभी यूपी), विजय भार्गव सीपत, आरटीओ आॅपरेटर भुवन सिदार लोधीपारा सरकंडा, आरटीओ एजेंट जीतेश अग्रवाल सक्ती, अरशद खान तालापारा भारत चौक, फिरोज खान मसानगंज, शेख अलाउद्दीन तालापारा, रोशन जायसवाल सीपत धनिया।

वाहन चोर गिरोह के आरोपी। इनमें से चार उत्तरप्रदेश के और बाकी स्थानीय हैं।

पुलिस की स्पेशल टीम की कार्रवाई, होटल से पकड़े गए

भास्कर न्यूज. बिलासपुर

पुलिस ने चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले उत्तरप्रदेश के चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह से पांच ट्रक, छह बोलेरो सहित 16 गाड़ियां बरामद की गई हैं। मुखिया अन्य सदस्यों के साथ गाड़ियां चुराता और स्थानीय आरटीआे कर्मी से मिलकर फर्जी कागजात तैयार करवाकर बेच देता। पुलिस ने गैंग के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिलीभगत करने वाला आरटीओ एजेंट और चेसिस पर नंबर पंच करने वाला भी पकड़ा गया।

पुलिस की स्पेशल टीम को तारबाहर थाने के करीब केजीएन होटल में उत्तरप्रदेश के कुछ संदिग्धों के ठहरे होने की सूचना मिली। टीम ने होटल में जाकर उनसे पूछताछ की। उत्तरप्रदेश के युवक यहां अलग-अलग कमरे में ठहरे हुए थे। इनमें अशरफ अली (23 वर्ष) उत्तरप्रदेश ताजपुर नगासा, जफर अहमद (25 वर्ष) उत्तरप्रदेश मांडली समसपुर थाना साजन गली जिला अमरोहा, मोहम्मद साउल (26 वर्ष) उत्तरप्रदेश ताजपुर नगासा जिला सम्बल, वारिश अली उर्फ असलम (40 वर्ष) सम्बल शामिल थे। पहले तो वे खुद को व्यवसायी बताने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस के सवालों से हड़बड़ा गए। पुलिस को संदेह हुआ तो कड़ाई बरती गई। शेषपेज|15

इससेयुवक टूट गए। सभी युवक चोर गिरोह के सदस्य थे। उत्तरप्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान अन्य स्थानों से बड़ी गाड़ियां चुराकर वे छत्तीसगढ़ में खपाते थे। इसके लिए गिरोह ने बिलासपुर जांजगीर जिले काे चुना था। स्थानीय आरटीओ से इनकी गाड़ियों