पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहू समाज का सम्मेलन नवंबर में

साहू समाज का सम्मेलन नवंबर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन नवंबर में होगा। जिला साहू संघ की बैठक शनिवार को अध्यक्ष बृजेश साहू की उपस्थिति में हुई। इसमें महामंत्री क्रांति साहू ने सालभर होने वाली कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया नवंबर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

19 अक्टूबर को प्रदेश साहू संघ का चुनाव रायपुर में होगा। वहीं दिसंबर में स्वास्थ्य शिविर में सिकलिन की जांच की जाएगी। जनवरी में महिला प्रकोष्ठ का स्नेह मिलन और पारिवारिक पिकनिक का आयोजन कानन पेंडारी में होगा। मार्च में भक्त माता कर्मा जयंती मनाई जाएगी वहीं अप्रैल में सामूहिक आदर्श विवाह होगा। मई-जून में ग्राम इकाई का गठन किया जाएगा। इसमें हर गांव में 11 कार्यकारिणी होगी। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र साहू, गीताराम साहू, मालिक राम साहू, जय साहू, क्रांति साहू, गोपाल साहू, जेआर साहू, सहित 11 शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथी ही वरिष्ठ सदस्यों के मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।