पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के दो कॉलेजों में छात्रसंघों ने ली शपथ

शहर के दो कॉलेजों में छात्रसंघों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. जेपीवर्मा और बिलासा गर्ल्स कॉलेज के छात्रसंघों का उद्घाटन नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के भीतर विकास की ललक हो तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। युवाओं को शक्तिवान, क्षमतावान कैसे बनाया जाए यह सरकार के सामने चुनौती है।

इसी को देखते हुए प्रदेश शासन ने कौशल उन्नयन एक्ट बनाया। इससे युवाओं को क्षमतावान बनाया जाएगा। जेपी वर्मा कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष श्वेता यादव ने समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। उधर, बिलासा गर्ल्स कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकृति गौरहा ने काॅलेज में अतिरिक्त कक्ष के लिए इस्टीमेट प्रस्तुत किया। जेपी वर्मा काॅलेज के प्राचार्य अरविंद शर्मा और गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य जेपी शिवहरे ने स्वागत भाषण दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।