पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज कर रहा है सार्थक पहल

अग्रवाल समाज कर रहा है सार्थक पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल समाज अग्रसेन जयंती समारोह मना रहा है। इसमें महिला समिति रोजाना स्पर्धाएं करवा रही है। वहीं नवयुवक समिति ने अग्रसेन भवन में रक्त दान शिविर का आयोजन किया। इसमें 45 यूनिट खून इकट‌्ठा किया गया।

शनिवार को समारोह की शुरुआत ब्ल्ड डोनेशन कैंप से हुई। इसके मुख्य अतिथि कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि रक्त दान से किसी की जान बच सकती है, जबकि रक्त दान देने वालों को इससे कोई नुकसान नहीं होता। ऐसे आयोजनों में प्रशासन भी मदद करेगा। रक्त दान करने के लिए खासकर युवक-युवतियों में खासा उत्साह था। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र कर जिला अस्पताल को सौंपा गया, जिसे जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

दोपहर को महिलाओं की स्वास्तिक सजाओ, लूडो और सांप सीढ़ी स्पर्धाएं हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। स्वास्तिक सजाओ स्पर्धा में 12 महिलाओं ने भाग लिया। शनिवार को हुए कार्यक्रम में सुनीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल और रेखा जालान पंक्चुअल की विजेता रहीं। कार्यक्रम में रामावतार अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, किशन बुधिया, मोतीलाल सुल्तानिया, बेनी गुप्ता, आरके अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

स्वास्तिक सजाओ प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखातीं महिलाएं।