पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधी पंचायत का हैल्थ कैंप आज

सिंधी पंचायत का हैल्थ कैंप आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . पूज्यसिंधी पंचायत भक्त कंवरराम नगर और आयुष विभाग ने 14 सितंबर की सुबह 10 बजे हैल्थ कैंप का आयोजन किया है। सिंधी कॉलोनी के सिंधु भवन में दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जाएगा। शिविर के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष डीडी आहूजा करेंगे। विशिष्ट अतिथि मोहनलाल पारवानी, डॉ. प्रदीप शुक्ला, सुरेश वाधवानी, डॉ. हेमंत कलवानी होंगे।