शासन की योजना से मिली जिंदगी
बिलासपुर . मुख्यमंत्रीबाल हृदय योजना से अर्जुन पुरोहित को नई जिंदगी मिली है। पत्रकार कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय छात्र अर्जुन पुरोहित के दिल में छेद था, जिसका ऑपरेशन हुए पांच साल हो गए हैं। अब उसे किसी तरह की परेशानी नहीं है। उसके पिता राजकुमार पुरोहित ने बताया कि अर्जुन को बचपन से ही सांस लेने में परेशानी थी। शासन की योजना के तहत उसके दिल का आॅपरेशन 3 मार्च 2009 को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया था।