प्रधान पाठिका सुशीला सेवानिवृत्त
बिलासपुर . मंगलाके सरकारी स्कूलों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर शासकीय प्राथमिक शाला धुरीपारा की प्रधान पाठिका सुशीला यादव को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाई स्कूल मंगला की प्राचार्य सी. वैश्य ने उनके 42 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। कार्यक्रम में कोलेस्टिका बेक, राजकुमार यादव, किशोर शर्मा, राजेश दुबे, रुद्र केशव साहू, प्रतिमा उपाध्याय, माधुरी चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।