पैदल जा रहे युवक को वाहन ने कुचला
बिलासपुर . कोटाक्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना करगीखुर्द के पास हुई। घोड़ामार निवासी सतीश यादव पिता सुंदर यादव (35 वर्ष) शनिवार की शाम को अपने आठ साल के बच्चे को लेकर घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने बच्चे को वापस भेज दिया और अकेले पैदल घूमने लगा। रात को किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पास ही पड़े मोबाइल से पुलिस ने फोन किया। फाेन उसके परिजनों ने ही उठाया। पुलिस ने उसे घटना की जानकारी दी। शव को मरचुरी भेज दिया गया है। वाहन ने युवक को इस कदर कुचला था कि उसका शव सड़क पर बिखर गया। गाड़ी की रफ्तारी काफी तेज रही होगी। वहां जुटे ग्रामीण चक्काजाम का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शव को उठवा लिया। पुलिस को वाहन के संबंध में पता नहीं चला है।