पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज भिलाई जाएगी जूडो टीम

आज भिलाई जाएगी जूडो टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . 14वींराज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक बालिका जूडो स्पर्धा में भाग लेने के लिए बिलासपुर जिले की टीम के 15 खिलाड़ी रविवार को सुबह भिलाई रवाना होंगे। जिला जूडो संघ के सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि 14वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक और बालिका वर्ग की स्पर्धा 14 से 16 सितंबर तक भिलाई में होगी। इसके लिए ट्रायल के बाद जिले की टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बालिका वर्ग में आकांक्षा जायसवाल, ललिता साहू, गौरी, गंधर्व, अनिता यादव, बालक वर्ग में पंकज जायसवाल, जीवन मिश्रा, चेतन निर्मलकर, आयुष जायसवाल, फरहान अली, दुर्गेश गंधर्व, अभिषेक जायसवाल, रितेश यादव अनिकेत यादव का चयन किया गया है। कोच शकुंतला कैवर्त होंगी।