- Hindi News
- आदतन अपराधी का फड़... तीन जिलों के 25 जुआरी जुटे थे, 8.64 लाख रुपए जब्त
आदतन अपराधी का फड़... तीन जिलों के 25 जुआरी जुटे थे, 8.64 लाख रुपए जब्त
पुलिसकी स्पेशल टीम ने कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में जुए के बड़े फड़ पर छापा मारकर 25 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यहां बिलासपुर समेत तीन जिलों के लोग जुआ खेलने पहुंचे थे। पुलिस ने फड़ से 8.64 लाख रुपए के अलावा चार कारें, छह बाइक और 30 मोबाइल बरामद किए। शहर का ही आदतन बदमाश विक्रम सिंह यह फड़ लंबे दिनों से संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस की स्पेशल टीम को सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल में जुए का फड़ चल रहा है। यहां बिलासपुर के अलावा जांजगीर-चांपा, कोरबा जिले के जुआरी जुआ खेलने पहुंचे हैं। पुलिस की टीम ने धान मंडी के पीछे एक प्लाॅट में संचालित हो रहे फड़ पर दबिश दी। इस दौरान यहां से 25 जुआरी पकड़े गए। इनके पास से 8 लाख 64 हजार 130 रुपए बरामद किए गए। सभी जुआरियों को कोनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ 13क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आदतनबदमाश लंबे समय से चला रहा था फड़
फड़27 खोली के आदतन बदमाश विक्रम सिंह का था। वह करीब एक दशक से जुआ खिलवाते रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में जुआ के साथ-साथ मार-पीट, अपहरण, बलवा लूट के दर्जनभर से अधिक अपराध दर्ज हैं। उसका भाई मुकेश सिंह भी इसी फड़ में शामिल था। विक्रम के खिलाफ पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा है। फाइल कलेक्टर आॅफिस में लंबित है। शेषपेज|17
मुखबिरोंका ऐसा जाल कि परिंदा भी पर मार सके
फड़ तक जाने वाली सभी दिशाओं के रास्ते में पांच-पांच किलोमीटर पहले मुखबिर तैनात किए गए थे। इनके पीछे भी अलग मुखबिर लगाए गए थे, ताकि अगर पुलिस पहले इन्हें पकड़े तो फड़ चलाने वाले को समय रहते पता चल जाए। स्पेशल टीम को इसकी जानकारी लग गई थी, इसलिए टीम ने उन्हें नहीं छेड़ा। टीम के सदस्य ग्रामीणों का वेष धरकर अलग-अलग बाइक में सेमरताल गए। पहले सभी एक जगह पर इकट्ठा हुए। जुआ खेत के बीच प्लाॅट पर चल रहा था। यहां से दूर तक आते-जाते लोग नजर जाते थे। पुलिस के लिए जुआरियों को पकड़ना चुनौती भरा रहा। पुलिस को नक्सलियों की तरह घेराबंदी करनी पड़ी। पुलिसकर्मी चारों दिशाओं में बिखर गए और रिंग बनाकर एक निश्चित दूरी से प्लाॅट की ओर दौड़ना शुरू किया। जुआरी निश्चिंत थे। बाहर निकलते ही उन्हें धर दबोचा गया। पुलिस की एक टीम उनकी गाड़ियों की ओर गई थी। इससे जुआरी भाग भी नहीं पाए।
म