पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर कोई रखे अपने स्वास्थ्य का ख्याल

हर कोई रखे अपने स्वास्थ्य का ख्याल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंधीकाॅलोनी स्थित शासकीय होम्योपैथिक अस्पताल का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और उसका ख्याल रखें।

अस्पताल 15 वर्षों से किराए के भवन में संचालित था, जो पूज्य सिंधी पंचायत के सामुदायिक भवन में शासकीय होम्योपैथिक अस्पताल के रूप में शुरू हुआ। भवन में आयुर्वेदिक यूनानी शिविर की शुरुआत भी हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने भाषण में शासकीय योजनाओं में जनभागीदारी को जरूरी बताते हुए कहा कि बगैर जन सहयोग के योजनाएं सफल नहीं हो सकती। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल और ताजा भोजन को बेहद जरूरी बताया।