- Hindi News
- गरीब स्टूडेंट की पढ़ाई का खर्च उठाएगा सर्व ब्राह्मण समाज
गरीब स्टूडेंट की पढ़ाई का खर्च उठाएगा सर्व ब्राह्मण समाज
छत्तीसगढ़सर्व ब्राह्मण समाज का युवा विप्र परिचय सम्मेलन शहर के एक होटल में हुआ। इसमें समाज के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में शहर के अलावा रायपुर, कोरबा, रतनपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों से समाज के लोग शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि युवाओं ने जब भी समाज और राष्ट्र की कमान संभाली है, तब-तब उचित परिणाम ही आया है। उन्होंने समाज को समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात भी कही। सम्मेलन में सर्व ब्राह्मण समाज की तरक्की और बदलाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी आए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा थे। अध्यक्षता डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव शैलेष पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, तखतपुर बीएमओ डॉ. प्रमोद तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय थे। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के महासचिव स्पप्निल शुक्ला, जिलाध्यक्ष उत्कर्ष दुबे, आदित्य तिवारी, अरविंद शुक्ला, मनुराज रिंकू सहित अन्य उपस्थित थे।
ब्राह्मण समाज ने परिचय सम्मेलन का आयोजन कर सामाजिक एकता के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
सरयूपारीण ब्राह्मण महिला समाज ने शिक्षकों का सम्मान किया
बिलासपुर।सरयूपारीण ब्राह्मण महिला समाज ने समाज की शिक्षकाें का सम्मान किया। इसमें मीरा दुबे, राज्यश्री मिश्रा, डॉ. शोभा मिश्रा, रश्मि शुक्ला, गायत्री शर्मा, नाग लक्ष्मी द्विवेदी, राधिका पाण्डेय, मंजुलता मिश्रा, कुमुदनी दीपक शामिल थीं। समाज की अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है। आज के स्थिति में उनका दायित्व और बढ़ गया है। कार्यक्रम में गीता पांडेय, गीता तिवारी, अलका अग्निहोत्री, मनीषी पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थीं।
प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत
राकेशशर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज पहले से ही उपेक्षित रहा है। इन्हें आगे लाने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए अपनी फर्म द्वारा बनाए मकान फ्लैट्स बुक करवाने वाले समाज के लोगों को प्रोजेक्ट में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देने की घोषणा की।
रायपुर, कोरबा, रतनपुर से शामिल हुए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और सदस्य