तिवारी जसगीत गाने असम जाएंगे
बिलासपुर | लोकगायक पं. शिव कुमार तिवारी को 8 अक्टूबर को कामाख्या देवी मंदिर समिति असम ने कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले भी वे वहां कार्यक्रम दे चुके हैं। शारदा देवी मंदिर मैहर, ज्वालामाई मंदिर उचेहरा, मां शीतला मंदिर जबलपुर, मां काली मंदिर कोलकाता, मां मंशा देवी मंदिर दिल्ली में भी वे जसगीत की प्रस्तुति दे चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ी जसगीतों के गायन के साथ भैरव मंत्र, अघोर मंत्र, काली अष्टक, दुर्गा अष्टक, दुर्गा चालीसा, काली चालीसा, चंडिका स्त्रोत के साथ पुराणों और वेदों पर ही गायन करते है। अपने 17 सदस्यों के साथ वे 6 अक्टूबर को असम जाएंगे।