पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मितान क्लब 67 का गठन हुआ

मितान क्लब 67 का गठन हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| लालबहादुर शास्त्री स्कूल के वर्ष 1966-67 के 11वीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल छोड़ने के 47 वर्ष बाद मितान क्लब 67 का गठन किया। अधिवक्ता एसके वर्मा ने बताया कि क्लब की स्थापना विवेकानंद गार्डन में बैठक आयोजित कर की गई। क्लब के संयोजक एसके वर्मा और मुकेश मुरारका बनाए गए हैं। बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया और अपने अनुभव बांटे। इसके सदस्य नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार वाले हैं और वे अपने स्कूल के उन दिनों की 50वीं सालगिरह पूरे परिवार के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। क्लब की बैठक हर महीने के पहले सप्ताह में होगी। इसमें सदस्यों की समस्याओं पर विचार कर उसका समाधान ढूंढ़ा जाएगा। क्लब की आगामी बैठक 26 अक्टूबर को विवेकानंद गार्डन में होगी।