रेलवे इंजीनियर आज अभियंता दिवस मनाएंगे
बिलासपुर| साउथईस्टर्न सेंट्रल रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन रेलवे जोन मुख्यालय के इंजीनियर 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाएंगे। इस दौरान भारत र| सर मोक्षमुण्डम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर शाम 6 बजे रेल संस्कृति निकेतन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। एसोसिएशन के महामंत्री पीएन राय ने बताया कि कार्यक्रम में सबआॅर्डिनेट इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका और उसे बेहतर करने के उपाय पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर बिलासपुर, रायपुर और नागपुर के इंजीनियर शामिल होंगे।