पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोफेसर के अधीन होंगे प्लेसमेंट ऑफिसर

प्रोफेसर के अधीन होंगे प्लेसमेंट ऑफिसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट में नया बदलाव होने जा रहा है। प्लेसमेंट ऑफिसर को सीनियर प्रोफेसर के अधीन काम करना होगा। कुछ समय पहले दिल्ली मेें हुई बैठक में मानव संसाधन मंत्रालय ने यह प्लानिंग की है। अब तक प्लेसमेंट अधिकारी स्वतंत्र रूप में काम करते थे। वे सीधे रजिस्ट्रार या कुलपति को रिपोर्ट करते थे। नई व्यवस्था से अब उनके ऊपर भी एक अधिकारी होगा।

देश की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के साथ जीजीयू में प्लेसमेंट सेक्शन में नई व्यवस्था होने जा रही है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमेें गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति के प्रतिनिधि के रूप में यूनिवर्सिटी के ओएसडी प्रो. पीके वाजपेयी शामिल हुए। बैठक में अन्य चर्चाओं के साथ यह भी तय किया गया कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होने वाले प्लेसमेंट में और अधिक कसावट लाई जाए। इसमें चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि प्लेसमेंट अधिकारी के ऊपर संबंधित संस्था के सीनियर प्रोफेसर को रखा जाए। इससे प्लेसमेंट की मॉनिटरिंग के साथ-साथ व्यवस्थाओं संचालन में कसावट सकेगी। गौरतलब है कि सीयू के प्लेसमेंट सेक्शन की उपयोगिता को लेकर हाल ही में डीबी स्टार ने खबर प्रकाशित की थी।