पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उड़ीसा के सिस्टम से बादल छाए, सिर्फ बूंदाबांदी हुई

उड़ीसा के सिस्टम से बादल छाए, सिर्फ बूंदाबांदी हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| छत्तीसगढ़के आस-पास फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम नहीं बना है। उड़ीसा के पास बने सिस्टम के कारण नमी आने से बिलासपुर समेत राज्यभर के शहरों में रविवार को दिनभर घने बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेशभर में सभी जगह से बूंदाबांदी या बारिश नहीं होने की सूचना मिली है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावनाएं कम बताई हैं। भारी बारिश की संभावनाएं नहीं हंै, लेकिन हवा में नमी होने के कारण कहीं-कहीं पर घने बादल और हल्की बारिश की स्थितियां बन रही हैं। शहर में दिनभर घने बादल आते-जाते रहे। बीच-बीच में धूप भी खिली। दोपहर करीब 1 बजे के बाद बूंदा-बांदी हुई। दिन में कई बार बारिश के हालात बने, लेकिन पानी नहीं बरसा। राज्य के अन्य शहरों में दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड आदि जगहों में भी दिनभर बारिश नहीं हुई। हालांकि इन शहरों में भी बादल छाए रहे। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं भी ज्यादा बारिश नहीं हुई। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी की ही सूचना है।