पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनपसंद गाने पूरे शहर को सुनाने का मौका

मनपसंद गाने पूरे शहर को सुनाने का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | देखाजाए तो हर कोई गानों का शौकीन है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको गाने अच्छे लगते हैं। इसमें मोहम्मद रफी से लेकर आज के युवा सिंगर यो-यो हनी सिंह के गाने शामिल हैं। जब शहर आपका है, घर आपका है, जिस पर घंटों बातें करते हैं वो फोन आपका है। यहां तक कि जिस पर गानें सुनते हैं वो रेडियो स्टेशन भी आपका है तो गानों की प्ले लिस्ट भी तो आपकी होनी चाहिए। ऐसे ही गानों के शौकीनों के लिए 94.3 माय एफएम आपको माय एफएम की सातवीं वर्षगांठ पर अपने गानों की प्ले लिस्ट पूरे बिलासपुर को सुनाने का मौका देगा। तो अपने गानों की प्ले लिस्ट बनाकर रखें और अपने रजिस्ट्रेशन के लिए टाइप करें myplaylist(स्पेश) अपना नाम और भेज दें माय एफएम के वाट्सअप नंबर 8966943943 पर।