मुफ्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार
देशके हर बच्चे को नि:शुल्क शिक्षा का मौलिक अधिकार है। कोई भी व्यक्ति आपके मौलिक अधिकारों का हनन करता है तो उसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। ये बातें व्यवहार न्यायालय कोटा के न्यायाधीश तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष बलराम देवांगन ने कही। कोटा ब्लॉक के नवागांव सल्का के स्कूल में आयोजित शिविर में उन्होंने छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी। उन्होंने मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और कानून के संबंध में छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। तहसील अधिवक्ता संघ कोटा के अध्यक्ष सतीश जोशी, सचिव राकेश गुप्ता ने कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित विधिक ज्ञान ज्योति पुस्तक का वितरण भी किया गया।