पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साप्ताहिक प्रीमियम पूजा स्पेशल ट्रेन 23 से चलेगी

साप्ताहिक प्रीमियम पूजा स्पेशल ट्रेन 23 से चलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| दुर्गापूजा पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने दो फेरे के लिए साप्ताहिक प्रीमियम पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इसी महीने के अंत में चलेगी। रेलवे ने दुर्गा पूजा के अवसर पर हावड़ा-मुंबई मार्ग की ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए हावड़ा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच एक साप्ताहिक प्रीमियम पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 23 30 सितंबर मंगलवार को 02241 नंबर के साथ चलेगी। वहीं हावड़ा से 25 सितंबर और 2 अक्टूबर गुरुवार कोे 02242 नंबर के साथ रवाना हाेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, 16 स्लीपर, तीन एसी पैंट्रीकार समेत कुल 22 कोच होंगे।

यह ट्रेन 23 सितंबर मंगलवार कोे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटकर भुसावल, नागपुर, रायपुर, बिलासपुर, राउरकेला, टाटानगर होते हुए राउरकेला तक जाएगी। वापसी में भी यह ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से होकर गुजरेगी।