छात्रसंघ पदाधिकािरयों का शपथ ग्रहण हुआ
बिलासपुर| डीएलएसकॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके मुख्य अतिथि डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन बसंत शर्मा विशिष्ट अतिथि एलएन राव, जुगल किशोर गोयल थे। अध्यक्षता राकेश तिवारी ने की। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्गेश दुबे, उपाध्यक्ष अपूर्वा शर्मा, सचिव अनुराग शुक्ला, सह-सचिव वैशाली शुक्ला को शपथ दिलाई गई।