- Hindi News
- स्मार्ट सिटी बनाने एमआईसी ने पारित किया प्रस्ताव
स्मार्ट सिटी बनाने एमआईसी ने पारित किया प्रस्ताव
मेयरवाणी राव की एमआईसी ने गुरुवार को बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए क्रांतिकारी प्रस्ताव पारित किया। दो दर्जन प्रस्तावों वाले एजेंडे में 25 करोड़ रुपए से भी अधिक के निर्माण विकास कार्यों के साथ शहर के धरोहर स्थलों के संरक्षण के लिए उनका पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया। महापुरुषों की प्रतिमा के साथ जीवन चरित्र को दर्शाने वाली प्रेरक जानकारियों के शिलालेख स्थापित करने जैसे कुछ प्रस्ताव लीक से हट कर पारित किए गए।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा देश भर के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी घोषित करने के क्रम में बिलासपुर शामिल हो सके, इस आधार पर विकास का रोड मैप तैयार कराने का निर्णय लिया गया। पं. मुन्नूलाल शुक्ल कन्या हाई स्कूल के अंतर्गत डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों के लिए टेंडर की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही 22.18 करोड़ के विकास निर्माण के कार्यों के लिए टेंडर बुलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रिल सहित विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए 62 लाख रुपए का टेंडर कराने का निर्णय लिया गया। आवारा कुत्तों की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
टाउनहॉल 1895 में बना, 1936 में तो मेन गेट का मुखड़ा बदला
मेयरने बताया टाउनहॉल के मेन गेट पर उसके निर्माण का वर्ष 1936 जरूर लिखा है। सच यह है कि तब केवल इसका मुखड़ा बदला गया था। वास्तव में टाउनहॉल 1895 में तत्कालीन ठेकेदार करीमुल्ला से म्युनिस्पैलिटी और डिस्ट्रिक्ट कौंसिल के संयुक्त कार्यालय के लिए बनवाया गया था। यह जानकारी इंडियन नेशनल ट्रस्ट फाॅर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) की संयोजक डाॅ. मंजू मिश्रा ने गजेटियर अन्य दस्तावेजों के आधार पर दी है। इंटेक ने टाउनहॉल सहित उन दानदाताओं की संपत्ति, भवन की देखरेख उनकी वसीयत के आधार पर सुनिश्चित कराने सहित 100 वर्ष से अधिक पुराने ऐेतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए उन्हें हैरिटेज बिल्डिंग घोषित कर उनका पंजीयन कराने की मांग की थी, जिसे एमआईसी ने प्रस्ताव के रूप में मंजूर कर लिया है।
{लिंक रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में इमली पारा रोड के चौड़ीकरण के लिए 88 लाख की मंजूरी।
{ राजकिशोर नगर में 1.21 करोड़ के नाला निर्माण के लिए टेंडर की स्वीकृति।
{ पुराने आ