- Hindi News
- फॉरेस्ट दफ्तर में झगड़ा, पंडों ने गार्ड की पिटाई कर दी
फॉरेस्ट दफ्तर में झगड़ा, पंडों ने गार्ड की पिटाई कर दी
बिलासपुर| वनविभाग के डिवीजन कार्यालय परिसर में डीएफओ उड़नदस्ता में दैनिक वेतन पर रखे गए कर्मचारियों (पंडों) की किसी बात को लेकर फाॅरेस्ट गार्ड के साथ कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने गार्ड की पिटाई कर दी। डिवीजन कार्यालय परिसर में मार-पीट की यह दूसरी घटना है। डीएफओ एसपी मसीह ने उप वनमंडलाधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है।