- Hindi News
- 7.35 लाख रुपए बकाया थे, 55 के बिजली कनेक्शन काटे
7.35 लाख रुपए बकाया थे, 55 के बिजली कनेक्शन काटे
बिलासपुर. बिजली विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी डिवीजन में वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 55 बकायादारों के कनेक्शन काट दिए गए। इनसे 7.35 लाख रुपए वसूल करने थे। पूर्वी डिवीजन में विभाग को 13 लाख रुपए की वसूली करनी थी। इसके लिए 96 बकायादारों से संपर्क किया गया। इनमें 43 से 4.50 लाख रुपए की वसूली की गई, जबकि 3.25 लाख रुपए का भुगतान नहीं करने वाले 28 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। इसी तरह पश्चिमी डिवीजन में 27 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इनसे 4.08 लाख रुपए वसूल करने थे।