- Hindi News
- तीन करोड़ कैश, ज्वैलरी जब्त बोगस कंपनी का फूटा भांडा
तीन करोड़ कैश, ज्वैलरी जब्त बोगस कंपनी का फूटा भांडा
आयकरविभाग ने बुधवार को राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों को घेरा। एबिस ग्रुप की करीब 20 कंपनियों में जांच के दौरान फर्जी कंपनी का भी भांडा फूटा। अफसरों ने तीन करोड़ रुपए, सात लॉकर, बोगस बिल पकड़े। देर रात तक बड़ी मात्रा में मिली ज्वैलरी का मूल्यांकन जारी था।
आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने यह कार्रवाई की। छापे की कार्रवाई में एमपी और सीजी के 150 अधिकारी शामिल हैं। ज्वाइंट डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन संजय कुमार के नेतृत्व में आयकर दफ्तर से अल सुबह निकली 20 टीमों ने करीब साढ़े आठ बजे राजनांदगांव में एबिस ग्रुप पर धावा बोला। खास बात यह रही कि राजनांदगांव के लोकल अफसरों को छापे में शामिल नहीं किया गया। कंपनी का पोल्ट्री, दूध, तेल, साल्वेंट प्लांट, राइस आइल आदि का बड़ा कारोबार है। कंपनी लंबे समय से छत्तीसगढ़ में व्यवसाय कर रही है। ग्रुप में आर्थिक गड़बडिय़ों और गोरख धंधे की शिकायतें 4-5 सालों से रही थीं। आयकर विभाग को सबूत जुटाने में काफी वक्त लगा। सूत्रों के मुताबिक ग्रुप खर्च के बोगस बिल बनाकर आयकर चोरी कर रहा था। मौके तलाश रहे विभाग ने आज ग्रुप के दफ्तर, फैक्ट्रियों, संचालकों के बंगलों समेत 20 ठिकानों पर जांच शुरू की। ग्रुप के संचालक बहादुर अली सुलतान अली बताए गए हैं।
ये मिला
{तीनकरोड़ रुपए एक्सेस कैश
{बड़ी मात्रा में घरों से ज्वैलरी
{सात लाकर - एचडीएफसी बैंक एक्सिस बैंक
{चेक बुक बड़ी मात्रा में
{कोलकाता की फर्जी कंपन से संबंधी
{जाली कंपनी से 200 करोड़ का कारोबार
{बोगस पर्चेसिंग के दस्तावेज
{लेन-देन वाली डायरी खाते
{कई बैग भरकर कारोबारी दस्तावेज
दो संस्थानों में मिली 1.40 करोड़ की अघोषित संपत्ति