- Hindi News
- वाहन की टक्कर से सड़क किनारे चल रहे युवक की मौत
वाहन की टक्कर से सड़क किनारे चल रहे युवक की मौत
बिलासपुर | कोटाक्षेत्र में सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घोड़ामार निवासी सतीश यादव पिता सुधार यादव (30 वर्ष) 13 सितंबर की शाम को लोरमी रोड के किनारे पैदल जा रहा था। करगी के पास किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। ननकी यादव पिता बहोरन 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 304ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।