- Hindi News
- जोगी के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती, हाईकोर्ट में सुनवाई बढ़ी
जोगी के जाति प्रमाण-पत्र को चुनौती, हाईकोर्ट में सुनवाई बढ़ी
बिलासपुर | पूर्वमुख्यमंत्री अजीत जोगी के जाति प्रमाण-पत्र को चुनौती देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय द्वारा लगाई गई चुनाव याचिका पर सुनवाई बढ़ गई। राज्य में 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में जोगी मरवाही विधानसभा से जीते थे। यह सीट एसटी के लिए रिजर्व थी। उन्होंने नंदकुमार साय को हराया था। नतीजों के बाद साय ने उनके आदिवासी प्रमाण-पत्र को चुनौती देते हुए जनवरी 2004 में चुनाव याचिका लगाई थी। कोर्ट ने 29 जनवरी 2014 को संबंधित पक्षों से जवाब मांगा था। कुछ रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में साय ने कलेक्टोरेट में अर्जी भी लगाई है।
बुधवार को मामले की सुनवाई शुरू हुई। समयाभाव के कारण सुनवाई बढ़ा दी गई।