- Hindi News
- मजदूर संघ ने उमेश को दिया विश्वकर्मा सम्मान
मजदूर संघ ने उमेश को दिया विश्वकर्मा सम्मान
मजदूर संघ ने उमेश को दिया विश्वकर्मा सम्मान
बिलासपुर| भारतीयमजदूर संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक इंदिरा विहार स्थित कार्यालय में हुई। इसमें संघ के कोषाध्यक्ष रामदास टंडन के पिता रामलाल टंडन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला मंत्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि संविदा मजदूर महासंघ के प्रदेश संगठन का पुनर्गठन किया गया है, जिसमेें योगेश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और देवंेद्र कौशिक को महामंत्री बनाया गया है। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में द्विजेंद्र पाटनवार और शंखध्वनि सिंह बनाफर को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने की। इस अवसर पर विश्वकर्मा सम्मान के लिए वरिष्ठ ठेका श्रमिक उमेश मिश्रा का चयन किया गया। बैठक में पृथ्वीपाल सिंह, अजय सिंह, यूके चौरसिया सहित अन्य उपस्थित थे।