सभापति ईई के दौरे पर एमआईसी मेंबर बिफरे
नगरनिगम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण का पत्ता खुलना अभी बाकी है, लेकिन मौजूदा पार्षद अपने-अपने वार्डों के लिए फिक्रमंद हो उठे हैं। वार्ड में निगम के ईई के साथ सभापति और एल्डरमैन के दौरे को लेकर इमलीपारा में बुधवार की सुबह झिक-झिक शुरू हो गई।
वार्ड मेंबर ने ईई को मोबाइल पर सूचना नहीं देने पर ऐतराज जताया। वार्डों के चुनाव से पहले यह ट्रेलर था, जिससे स्पष्ट है कि निगम के चुनाव में घमासान मचने वाला है।
नगर निगम के ईई पीके पंचायती, सभापति अशोक विधानी, एल्डरमैन रामदेव कुमावत और विजय ताम्रकार वार्ड क्रमांक 17 निराला नगर के इमलीपारा पहुंचकर सड़क, नाली आदि का सर्वे करने लगे। जानकारी मिलने पर पार्षद तैयब हुसैन ने ईई को मोबाइल पर अपने वार्ड में सभापति और एल्डरमैन को लेकर आने और सूचना नहीं देने पर ऐतराज जताया। ईई ने नगरीय प्रशासन मंत्री संचालक का हवाला देकर बताया कि कमिश्नर रानू साहू ने उन्हें वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों, रिपेयरिंग आदि के लिए सर्वे करने के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। शासन ने वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के काम का सर्वे कर बारिश थमते ही निर्माण शुरू करवाने के आदेश दिए हैं। ईई के दौरे में सभापति के साथ होने को लेकर अापत्ति करने पर ईई ने सभापति को मोबाइल थमा दिया। इस पर सभापति विधानी ने साफ किया कि वे निगम के सभापति हैं और शहर के सभी वार्डों निगम के कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। वार्ड पार्षद को यह बात नागवार गुजरी कि ईई ने वार्ड में आने की सूचना नहीं दी और विपक्षी भाजपा के एल्डरमैन के साथ वार्डों का दौरा कर उनके लिए चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। सभापति सहित दोनों एल्डरमैन मेयर पद की दौड़ में हैं। सभापति की प|ी पिछड़े वर्ग से है, इसलिए वे आशान्वित हैं कि जातीय समीकरण में भले ही वह फिट नहीं बैठते, लेकिन उनकी प|ी पिछड़े वर्ग से होने के कारण मेयर के पद के लिए दावेदार बन गई है।