तिफरा और तारबाहर से चोरी हो गई दो बाइक
बिलासपुर| तिफराऔर तारबाहर क्षेत्र से दो बाइक चोरी हो गई। कुंदरापारा निवासी अफरोज खान पिता बसीर खान (26 वर्ष) अपनी हीरो होंडा सीडी डान क्रमांक सीजी 10 बीसी 8233 घर के बाहर खड़ी करता था। 16 सितंबर की रात को उसे किसी ने चुरा लिया। इसी तरह बिहारी टॉकीज के सामने रहने वाले प्रशांत पुरोहित पिता रूपसागर (33 वर्ष) ने 11 सितंबर की रात को रामा मैग्नेटो माल के सामने अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर क्रमांक सीजी 10 8761 खड़ी की थी। इसे किसी ने चुरा लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया।
दोने मिलकर पीटा: तारबाहरक्षेत्र में दो युवकों ने मिलकर एक की पिटाई की। डीपूपारा निवासी चंद्रकुमार पिता मालिकराम (28 वर्ष) के साथ 16 सितंबर की रात को मारपीट हुई। पुलिस ने राजेश साहू और शिवलाल साहू के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।