वालीबॉल में रायगढ़ आैर कोरबा जीते
बिलासपुर| महाविद्यालयीनराज्य स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा बुधवार को थाना ग्राउंड कोटा में शुरू हुई। इसके मुख्य अतिथि कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण त्रिवेदी विशिष्ठ अतिथि प्रभात खरे, मनोज खांडे थे। सीएसआर कॉलेज कोटा के डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि स्पर्धा में बिलासपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, कांकेर, कोरबा, रायपुर और रायगढ़ की टीम हिस्सा ले रही है। उद्घाटन मैच रायगढ़ रायपुर के बीच हुआ। इसमें रायगढ़ की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कोरबा राजनांदगांव के बीच हुआ, जिसमें कोरबा सेक्टर विजयी रहा। इस अवसर पर श्रीप्रसाद मिश्रा, भगवान सिंह पवार, दिनेश शुक्ल, शिवहरे जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।