- Hindi News
- नियमितीकरण के लिए मंत्री से मिले निगम कर्मी
नियमितीकरण के लिए मंत्री से मिले निगम कर्मी
बिलासपुर| नगरनिगम में वर्ष 1997 के पहले से दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे कर्मचारियोंं ने नियमितीकरण की मांग की है। इनमें से कुछ नियमित हो चुके हैं। शेष कर्मचारियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इसमें 73 कर्मचारी हैं, जो नियमितीकरण से वंचित हंै। मंत्री से मिलने वालों में लक्ष्मीकांत कोका, राकेश श्रीवास, वाहिद बेग, राकेश तिवारी, राजेश पांडेय, दिलीप यादव शामिल थे।