पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइगर रिजर्व में अवैध चराई एक को जेल, दो फरार

टाइगर रिजर्व में अवैध चराई एक को जेल, दो फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अचानकमारटाइगर रिजर्व में अवैध चराई के मामले में एक चरवाहे को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े दो आरोपी फरार होने में काबयाब हो गए। प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत टाइगर रिजर्व में दैहान पर पाबंदी है, लेकिन नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए अवैध चराई लगातार जारी है। एटीआर के 24 वनग्रामों में 8898 पालतू मवेशी रखे गए हैं। जाहिर है कि इतनी बड़ी संख्या में पाले गए मवेशियों को टाइगर रिजर्व के जंगल में लगातार चराई के लिए भेजा जाता है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली ने टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणियों की जीवनशैली को प्रभावित करने वाली सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसमें अवैध दैहान, चराई भी शामिल है। मुख्य वन संरक्षक तपेश झा ने एटीआर के रेंज अफसरों को अवैध चराई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। गश्त के दौरान सुरही रेंज के कक्ष क्रमांक 543 में पिछले दिनों तीन लोगों को 25 भैंसे चराते हुए देखा गया था। फाॅरेस्ट गार्ड की सूचना पर रेंज अफसर आरके पंडित ने ढोलगी निवासी रामफल को गिरफ्तार कर सीजेएम मुंगेली की कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए। वहीं मौके से संतोष यादव नवाडीह (लोरमी) और छुन्ना यादव कोदाबारी फरार होने में सफल रहे। इनकी खोजबीन की जा रही है। अवैध चराई के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और उसे जेल भेजने के बाद अवैध चराई में शामिल डेयरी व्यवसायियों और ग्वालों में हड़कंप मच गया है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में दैहान पर पाबंदी है, लेकिन ऐसे नजारे वहां आसानी से देखे जा सकते हैं।

अवैध चराई पर तीन साल की सजा का प्रावधान

टाइगर रिजर्व में अवैध रूप से प्रवेश हो या चराई के मामले में कड़े कानूनी प्रावधान हैं। सुरही रेंज में दर्ज अवैध चराई के प्रकरण में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27 के 2 क, 29 और 33 के अंतर्गत पीओआर दर्ज की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन धाराओं के अंतर्गत तील साल की सजा और 25 हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। अवैध चराई के मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए तहसील कार्यालय को पत्र लिखा गया है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पालतू मवेशियों के चलते वन्यप्राणियों की शांति छीन गई है। अमरकंटक रोड पर दिनभर हैवी ट्रैफिक के शोरगुल के बाद हजारों पालतू मवेशिय