ग्रामीणों की मदद करेगा विकास मंच
बिलासपुर | छत्तीसगढ़भवन में हुई बैठक में ग्रामीण विकास मंच का गठन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों के विकास में मदद करना होगा। शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए इस मंच का गठन किया गया है। विजय कुमार सनाड्य ने बताया कि मंच का जल्द ही रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। उन्होंने इसकी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें संयोजक प्रहलाद कश्यप और देवी लाल साहू, अध्यक्ष विजय कुमार सनाड्य, कार्यकारी अध्यक्ष हेमचंद मिरी, ओपी साहू, उपाध्यक्ष डॉ. संतोष साहू, राजेश रजक, एमएच अंसारी, महासचिव दिनेश राम यादव, कोषाध्यक्ष रमाकांत कौशिक, उप कोषाध्यक्ष कुशल कौशिक सकर्रा, सचिव गुरुप्रसाद कुर्रे, शिव पंकज, संगठन सचिव हिंसा राम निर्मलकर, राजकुमार कश्यप, प्रचार सचिव देवी कौशिक, रामप्रसाद सिदार सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा हुई।