- Hindi News
- इंस्पायर अवार्ड के लिए उमा के मॉडल का चयन
इंस्पायर अवार्ड के लिए उमा के मॉडल का चयन
बिलासपुर | शासकीयपूर्व माध्यमिक शाला हिर्री माइंस की छात्रा उमा बारमते का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए चयनित हुआ है। प्रधान पाठक ग्लोरिया एक्का ने बताया कि छात्रा उमा ने साइंस की शिक्षक प्रभा महेशधर शर्मा के निर्देशन में हाईवे पर स्पीड ब्रेकर से बजली उत्पादन करने और गतिज ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन का प्रदूषण रहित मॉडल तैयार किया है। इसे दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा उमा गरीब परिवार से है। उसके पिता फल्ली बेच कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।