बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए
बिलासपुर| जम्मूकश्मीर फोरम और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि एकत्रित की है। जम्मू में आई बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। उन्हें मदद करने के लिए शहर से गुरुकुल क्लासेस के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने नगर भ्रमण कर उनके लिए राहत राशि एकत्रित की। इसमें शहर के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।